26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

सामरिक मुख्यालय आई टी बी पी 53वीं वाहिनी नारायणपुर एवं वाहिनी के अधीन सभी सी ओ बी में साफ सफाई अभियान संपन्न …

HomeChhattisgarhसामरिक मुख्यालय आई टी बी पी 53वीं वाहिनी नारायणपुर एवं वाहिनी के...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “स्वच्छता पखवाड़ा अभियान” के तहत दिनांक 26.9.2023 को सामरिक मुख्यालय आई टी बी पी 53वीं वाहिनी नारायणपुर एवं वाहिनी के अधीन सभी सी ओ बी में साफ सफाई अभियान चलाया गया।


सामरिक मुख्यालय 53 वीं वाहिनी आइटीबीपी नारायणपुर एवं सभी अधीन सी ओ बी में “स्वच्छता पखवाड़ा अभियान” के तहत कैंप एरिया की साफ सफाई एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सामरिक मुख्यालय नारायणपुर में डॉक्टर हटकर सुमन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारीयों को स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। स्वयं की साफ सफाई एवं सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई कर हम अपने पर्यावरण को कैसे साफ सुथरा बना सकते हैं, के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी अधीन सी ओ बी में भी सभी कंपनी कमांडरों के नेतृत्व में कैंप परिसर के आसपास के इलाकों में साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारीयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में आइटीबीपी बल 53 वीं वाहिनी, अबूझमाड़ के इलाके में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाती रहती है।

अमित भाटी (कमान्डेंट 53 वी बटालियन ):

अमित भाटी (कमान्डेंट 53 वीं बटालियन ) ने कहा कि ,स्वक्षता पखवाड़ा अभियान जो आज यहाँ नारायणपुर में और हमारे सभी बटालियन के अधीन सी ओ बी में साफ़ सफाई अभियान चलाया गया है ,उसे हम आगे भी चलाते रहेंगे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...