गोलबाजार में गणेशजी के सिर पर सजा 35 लाख के सोने का मुकुट…

HomeCHHATTISGARHRAIPURगोलबाजार में गणेशजी के सिर पर सजा 35 लाख के सोने का...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

शफी बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति हनुमान मंदिर गोलबाजार के केदारनाथ गुप्ता बताते हैं कि मुंबई में लालबाग के महाराजा और पूना में दगड़ू सेठ हलवाई मंदिर में सजे सोने के मुकुट से प्रेरणा लेकर सोने का मुकुट बनाने का निर्णय लिया गया।

Raipur News: गोलबाजार में गणेशजी के सिर पर सजा 35 लाख के सोने का मुकुट

रायपुर : राजधानी के विविध जगहों के पंडालों में गणेश प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही सुबह-शाम पूजन, आरती में भक्ति उल्लास छाने लगा है। गणेश प्रतिमाओं में खास आकर्षण गोलबाजार में व्यापारियों के नेतृत्व में स्थापित पंडाल में गणेशजी की प्रतिमा के सिर पर सजाया गया सोने का मुकुट है। 750 ग्राम मुकुट की कीमत 35 लाख रुपये से अधिक है।

थाल में सजाकर निकाली मुकुट की शोभायात्रा :

समिति के सदस्यों ने मुकुट को थाल में सजाकर शोभायात्रा निकाली। शाम को आरती से पहले गणेशजी को मुकुट पहनाया गया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महासचिव पवन साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, समिति के सदस्य केदार अग्रवाल आदि ने सिर पर मुकुट थामकर पैदल चले और भगवान गणेश प्रतिमा के सिर पर मुकुट को विराजित किया।

सीसीटीवी से निगरानी :

शाम को आरती के दौरान गणेश प्रतिमा पर मुकुट को सजाया जाता है, रात्रि में पंडाल के पट बंद होने से पूर्व मुकुट को उतार लिया जाता है। गणेश पंडाल के आसपास सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

मुंबई-पूना से मिली प्रेरणा :

शफी बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति हनुमान मंदिर गोलबाजार के केदारनाथ गुप्ता बताते हैं कि मुंबई में लालबाग के महाराजा और पूना में दगड़ू सेठ हलवाई मंदिर में सजे सोने के मुकुट से प्रेरणा लेकर सोने का मुकुट बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए गोलबाजार के सभी व्यापारियों ने सहयोग किया।

श्रीकृष्ण लीला की झांकी :

इस साल श्रीकृष्ण लीला पर आधारित झांकी बनाई गई है। झांकी में सुदामा चरित्र, राधारानी को मेहंदी लगाते श्रीकृष्ण, मीराबाई को दर्शन देते और झूला झूलते हुए झांकी आकर्षण का केंद्र है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

31 अगस्त को आएगा झीरम घाटी हमले का फैसला, तीन दिन चली अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...