31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

पोला तिहार पर पशुपालकों को मिली सौगात…

HomeChhattisgarhपोला तिहार पर पशुपालकों को मिली सौगात...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : नारायणपुर

सुनील सिंह राठौर

नारायणपुर, 15 सितंबर 2023 – नारायणपुर जिले के पशुपालकों के लिए पोला त्योहार एक नई खुशियां लेकर आया है। जिले के दोनों विकासखण्ड के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट की दो गाड़ियों को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती रजनू नेताम, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत सीईओ देवेश ध्रुव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मोबाइल वेटनरी यूनिट में एक डॉक्टर, एक पैरावेट, और एक ड्राइवर सह अटेंडेंट की नियुक्ति की गई है। ये इकाई गोठान ग्राम एवं अन्य गांवों पहुंचकर किसानों और पशुपालकों को पशु चिकित्सकीय सेवायें जैसे उपचार, औषधि वितरण, कृमिनाशक दवापान, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान जैसे पशु संरक्षण एवं संवर्धन गतिविधियों को संपादित करेगी। पशुधन विकास विभाग के मार्गदर्शन में दैनिक रोस्टर अनुसार एक इकाई प्रतिदिन दो गोठान में अपनी सेवायें देगी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों से अपील किया कि इस सेवा का उपयोग कर उन्नत पशुपालन के माध्यम से ज्यादा लाभ अर्जित करें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...