34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

जशपुर पुलिस एवं यूनीसेफ के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 13.09.2023 को एन.ई.एस. कालेज जशपुर में किशोर सशक्तीकरण पर Safety and Welbeing को लेकर विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न …

HomeChhattisgarhजशपुर पुलिस एवं यूनीसेफ के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 13.09.2023 को...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : जशपुर

आनंद गुप्ता

⏺️ जशपुर पुलिस एवं यूनीसेफ के संयुक्त तत्वाधान में एन.ई.एस. कालेज जशपुर में किशोर सशक्तीकरण पर Safety and welbeing को लेकर लगभग 250 विधार्थियों को विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया,
⏺️ महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चाईल्डलाईन द्वारा अपने विभाग से संबंधित कार्य को बारीकी से बताया गया,
⏺️ साईबर जागरूकता को लेकर विभिन्न प्रकार के साईबर अपराध, बैंक फ्रॉड से बचने हेतु बैनर, पोस्टर के माध्यम से जानकारी दिया गया,
⏺️ उपस्थित छात्राओं को छत्तीसगढ पुलिस द्वारा निर्मित की गई ”अभिव्यक्ति“ एप के संबंध में बताये हुये एप्प को डाउनलोड कराया गया,
⏺️ विद्यार्थियों को कानून की जानकारी देकर अपराध एवं अपराधियों से दूर रहने तथा अपराध घटित पर तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया,सामाजिक दायित्व एवं शिक्षा के महत्व को बारीकी से बताया गया,

जशपुर पुलिस एवं यूनीसेफ के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 13.09.2023 को एन.ई.एस. कालेज जशपुर में किशोर सशक्तीकरण पर Safety and Welbeing को लेकर विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। उपस्थित वक्ताओं द्वारा वर्तमान में हो रहे विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं ट्वीटर से होने वाले सायबर अपराध/ठगी के बारे में बारीकी से जानकारी देकर उससे बचाव के टिप्स दिये गये। इस हेतु बैनर, पोस्टर इत्यादि का भी उपयोग किया गया। ऑनलाइन सेफ्टी, ऑनलाइन रहने के दौरान सुरक्षित रहने के तरीके, बैंक फ्रॉड, डिजीटल इंडिया से संबंधित जानकारी एवं सेफ टच एवं अनसेफ टच के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।

उपस्थित छात्राओं को छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा निर्मित ”अभिव्यक्ति“ एप के महत्व के संबंध में विस्तार से बताते हुये कहा गया कि महिलाओं से संबंधित किसी प्रकार की अपराध होने पर उक्त एप में शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की जावेगी। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराकर रजिस्टर्ड कराया गया। प्राचार्य डा. विजय रक्षित द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा गया कि महिलाओं एवं बालिकायें समाज की नींव है, बालक एवं बालिकायें को समाज में समान अधिकार प्राप्त हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु शासन एवं प्रशासन प्रतिबद्ध है। उपस्थित बालिकाओं को रोल माॅडल बनने हेतु प्रोत्साहित किया गया, जिससे कि अन्य लोग अनुकरण कर सके। उपस्थित छात्राओं को शिक्षा के महत्व को बताते हुये कहा गया कि शिक्षा से हम बेहतर जीवन जीने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

श्री चंद्रशेखर परमा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि अपराध से बचना चाहिये, किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल अपने परिजनों को अवगत कराते हुये तत्काल पुलिस को सूचित करना चाहिये, जिससे कि अपराधियों पर कार्यवाही की जा सके, साथ ही उन्हें कहा गया कि किसी प्रकार का अप्रिय घटना का सहभागी न बनें, न ही अपराधों को छुपाने का प्रयास करें। महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर तथा चाईल्डलाईन द्वारा जिले में चल रहे अपने विभाग से संबंधित कार्य को बारीकी से बताया गया, कि उनके द्वारा बच्चों की कैसे देखरेख की जाती है, साथ ही सुरक्षित रहने के बारे में बताया गया।

उक्त कार्यक्रम में यूनीसेफ के जिला सलाहकार श्री अनिल बघेल, प्राचार्य डाॅ. विजय रक्षित, उप पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर परमा, प्रो. श्री श्रीवास्तव, महिला बाल विकास जशपुर से श्रीमती नीलू एक्का, कुमारी कंचन, चाईल्ड लाईन जशपुर से सुश्री अंजना देवी एवं अन्य सहित लगभग 250 विधार्थीगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...