34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

बिजली गिरने से 4 की मौत:5 लोग गंभीर रूप से झुलसे; मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट…

HomeChhattisgarhबिजली गिरने से 4 की मौत:5 लोग गंभीर रूप से झुलसे; मौसम...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : बलरामपुर

इजहार अहमद

बलरामपुर जिले में 4 लोगों की मौत हो गई, इनमें 3 लोग एक ही परिवार के हैं। बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। बुधवार की शाम 2 जगहों में गाज गिरने से करीब 9 लोग इसकी चपेट में आ गए थे। जिसमें 4 की जान चली गई वहीं 5 लोग घायल हैं। चार मृतकों में तीन एक ही परिवार के हैं।

जिले के शंकरगढ़ थाना इलाके के बेलसर गांव में करीब 5 बजे दो अलग-अलग जगहों में आकाशीय बिजली गिरी है। वहीं पूरे प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि बेलसर में खेत में काम कर रहे छह लोगों पर गाज गिरी। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं एक दूसरी घटना में खेत में काम कर रहे हैं 5 ग्रामीणों पर भी गाज गिरी और वे सभी गंभीर रूप से झुलस गए। गाज गिरने से 4 ग्रामीणों की मौत और 7 अन्य ग्रामीणों के गंभीर रूप से झुलस जाने की घटना से हड़कंप मच गया। सभी को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 4 ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया वहीं झूलसे हुए ग्रामीणों का उपचार शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

मृतकों में मनशु, कुंती, प्रितम, विपिन कुजूर शामिल हैं। वहीं गाज गिरने‌ से झुलसे ग्रामीणों में मुनिया पति जामकरन 35 निवासी बेलसर, ‌ प्रतिमा पति विपिन कुजूर 30 निवासी बेलसर, प्रियंका पति सुखदेव नगेशिया 24, सम्मी पिता धनसाय 42, मल्ली पति रंगु नगेशिया 36, अंजना पिता सुखदेव 3, संदीप पिता सुखदेव नगेशिया 10 निवासी बांसडीह थाना शंकरगढ़ शामिल हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...