Jailer के G Marimuthu का हार्ट अटैक से मौत, 58 साल की उम्र में हुआ निधन…

HomeCHHATTISGARHRAIPURJailer के G Marimuthu का हार्ट अटैक से मौत, 58 साल की...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़:

रायपुर: 08 सितंबर 2023

alt

जेलर में काम कर रहे दिग्गज कलाकार G Marimuthu का आज निधन हो गया है. वह अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते थे, जो अक्सर सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन जाती थी. G Marimuthu ने साउथ के लिए ऐसी कई फिल्मे बनाई हैं जो लोगों में बेहद पसंद की गई हैं. हाल ही में उन्होंने ‘जेलर’ में खलनायक के साइडकिक्स का किरदार निभाया था.

सोशल मीडिया में G Marimuthu की मौत की खबर से लोगों के सनसनी फैला गई है. फेमस तमिल एक्टर और डायरेक्टर जी मारीमुथु का आज 58 साल की उम्र में निधन हो गया. सुबह लगभग 8.30 बजे वो टेलीविजन शो ‘एथिर नीचल’ के लिए डबिंग करते समय स्टूडियो में गिर गए, अचानक उनकी बिगड़ती तबियत ने लोगों को शॉक्ड कर दिया था. हालत को देखते हुए उन्हें पास के एक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

G Marimuthu के अचानक जाने से फिल्म जगत में दुख की लहरें वही उनके परिवार वाले भी टूट गए हैं. अचानक मौत से सभी को बड़ा झटका लगा. उनके परिवार में उनकी पत्नी बैकियालक्ष्मी और दो बच्चे – अकिलन और ईश्वर्या हैं. Marimuthu आए दिन अपने पोस्ट के कारण छाए रहते थे. वह यूट्यूब में सनसनी फैलाने का काम करते थे. उसके पोस्ट हमेशा लोगों के बीच चर्चा फैलाने का काम किया करते थे. उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर रजनीकांत की ‘जेलर’ और ‘रेड सैंडल वुड’ में देखा गया था ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...