32.1 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

कांवड़ यात्रा में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़,बोल बम के लगे नारे,बड़ी संख्या में महिला और बच्चे भी हुए शामिल…

HomeChhattisgarhकांवड़ यात्रा में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़,बोल बम के लगे नारे,बड़ी संख्या...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ .

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

नारायणपुर- सावन माह के अंतिम सोमवार को रामनवमीं आयोजन समिति द्वारा कंवाड यात्रा आयोजित की गयी | आयोजित कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस वर्ष कांवड़ यात्रा में महिलाओं और बच्चों की संख्या पिछले वर्षों के तुलना में काफी ज्यादा थी।

कांवड़ियों की टोली जब शहर के मुख्य मार्ग से बोल बम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी,तो नजारा पूरी तरह से शिवमय हो गया था। 25 किलोमीटर तक होने वाली इस कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों ने जगह-जगह पर कांवड़ियों का स्वागत किया और उनके लिए पेयजल,जूस और फल की व्यवस्था भी की।

कुछ बच्चे जो 15-16 किलोमीटर पैदल चलने के बाद थक गए,उन्हें उनके कांवड़ के साथ ही कुछ कांवड़ियों ने अपने कंधे पर बिठाकर मंदिर तक ले जाकर उन बच्चों की यात्रा पूर्ण करवाई। सिरपुर के शिव मंदिर में रामनवमीं आयोजन समिति और बोल बम समिति बेनूर के द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया था। सिरपुर मंदिर में नारायणपुर और कोंडागांव जिले से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

बता दें 15 दिन पहले ही रामनवमीं आयोजन समिति के सदस्य कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुट गए थे। इस सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष मनीष राठौर ने समिति के सदस्यों और जिलेवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस सफल आयोजन में डैनी सेन, चिराग ठाकुर,राजेश साहू,संतोष जायसवाल,रिंकू साहू,अनूप वर्मा, खेमू साहू,गुरप्रीत सिंह,अतुल नेताम,डोमेश यादव,नवीश महाजन,मनीष यादव,रितेश मंडल,मुकेश सेंगर, ललित देवांगन,हेमंत बघेल,विशु दत्ता,नीलेश बघेल,महावीर नाग,मनीष शोरी,सर्वेश बघेल, गोलू कौशिक,रितेश नाग,लच्छ राम साहू सहित अन्य लोगों का सहयोग मिला।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

CM विष्णु देव साय दिल्ली रवाना, अमित शाह से करेंगे मुलाकात…

रायपुर / छत्तीसगढ़ बस्तर अभियान, सुरक्षा और विकास मुद्दों...