30.1 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के साथ अगस्त माह का मासिक कार्यशाला कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में संपन्न…

HomeChhattisgarhकृषि एवं सम्बद्ध विभागों के साथ अगस्त माह का मासिक कार्यशाला कृषि...

Date:

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

नारायणपुर : कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर, कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के साथ अगस्त माह का मासिक कार्यशाला कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. दिब्येंदु दास ने मासिक कार्यशाला के उद्देश्यों एवं इससे जिले की कृषि पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी। उक्त कार्यशाला में कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। केंद्र के एग्रोनॉमी वैज्ञानिक मनीष कुमार वर्मा ने खरीफ़ फसलों में खरपतवार प्रबंधन की जानकारी साझा की। बिलासपुर से ऑनलाइन जुड़े डॉ. जयंत साहू एवं सूरज गोलदार ने फसलों में रोग एवं कीट प्रबंधन के उपायों पर व्याख्यान दिया एवं श्रीमती आँचल नाग द्वारा मिलेट्स की वैज्ञानिक खेती की तकनीक बताई गई।
इस अवसर पर जिले के कृषि एवं सम्बद्ध विभाग जैसे उद्यानिकी, पशुधन विकास, रेशम पालन विभाग एवं मछली पालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...