26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

शहीद रुद्र प्रताप सिंह की आदमकद प्रतिमा का मंत्री ने किया अनावरण…

HomeChhattisgarhशहीद रुद्र प्रताप सिंह की आदमकद प्रतिमा का मंत्री ने किया अनावरण...

Date:

नक्सली एम्बुस में फंसे मीडियाकर्मियों को बचाते हुए दी थी प्राणों की आहुति…

जांजगीर चांपा : 15 अगस्त 2023

वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना के नीलवाया घने जंगल में नक्सली एम्बुस में फंसे मीडिया कर्मियों को बचाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर एएसआई शहीद रुद्र प्रताप सिंह की आदमकद प्रतिमा का उनके गृहग्राम सोनसरी में अनावरण किया गया | प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के साथ कलेक्टर और एसपी ने पूजा-अर्चना कर शहीद रुद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण किया |

जांजगीर-चाम्पा जिले के सोनसरी गांव में जन्में रुद्र प्रताप सिंह को आज भी परिवार के साथ गांव और क्षेत्र के लोगों ने साथ जिले के लोग सम्मान के साथ याद करते हैं | रुद्र प्रताप की साहस को आज भी गांव के लोग सम्मान के साथ याद करते हैं | परिजनों और ग्रामीणों ने लगातार शहीद रुद्र प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की शासन से मांग की और 15 अगस्त को शासन मे मुलमुला और नरियरा गांव के बीच सोनसरी चौक में प्रतिमा की स्थापना की | वहीं अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने नगरीय प्रशासन मंत्री के माध्यम राज्य सरकार से नेशनल हाइवे पर अकलतरा चौंक मे शहीद रुद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है |

शहीद रुद्र प्रताप सिंह की 11 साल की बेटी माही सिंह को अपने पापा की याद आज भी आती है, और उस पल को कभी नहीं भूल पाती, जब उनके पिता को तिरंगा ने लपेटकर घर लाया गया था. माही ने प्रदेश में हो रहे नक्सली हिंसा पर रोक लगाने की मांग करने के साथ ‘ए वतन मेरे वतन आबाद रहे तू’ गाना गाकर देश भक्ति का जज्बा दिखाया. इस अवसर पर मंत्री शिव डहरिया ने शहीदों की याद का बनाए रखने के लिए गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित करने को सरकार की प्राथमिकता बताई, और शहीदों के विषय में क्षेत्र के लोगों को उनके जीवन से सीख लेने का आह्वान किया.

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...