आजादी के अमृत महोत्सव “मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत् 53वीं वाहिनी द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन…

HomeCHHATTISGARHआजादी के अमृत महोत्सव "मेरी माटी, मेरा देश" अभियान के तहत् 53वीं...

Date:

सुनील सिंह राठौर : 13 अगस्त 2023

नारायणपुर : 53वीं वाहिनी आई०टी०बी०पी० सोनपुर द्वारा आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान’ तथा “मेरी माटी, मेरा देश” कार्यक्रम का आयोजन अमित भाटी, सेनानी 53वीं वाहिनी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया |

सी.ओ.बी. सोनपुर से प्रशान्त झाडे (सहायक सेनानी / जी.डी.) के नेतृत्व में आई.टी.बी.पी के पदाधिकारियों एवं नजदीक स्थित स्कूल के बच्चों ने “हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई और तिरंगे के महत्व व प्रोटोकॉल के बारें में बताया गया तथा साथ ही तिरंगा झण्डा बच्चों एवं नागरिकों के बीच वितरित कर जागरूक किया गया तथा देशभक्ति से संबंधित फिल्म दिखाई गई। इसके बाद “मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों के बारे में आजादी की लड़ाई में उनके संघर्षों और त्याग के बारे में बताया गया और वहाँ पर उपस्थित सभी लोगों ने सोनपुर में बने शहीद स्मारक के सामने हाँथ में मिट्टी लेकर पंच प्रण लिये एवं इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण भी किया तथा इस अवसर पर बच्चों के लिए जलपान का भी आयोजन किया गया। इस प्रकार केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में आई.टी.बी.पी. की 53वीं वाहिनी अबूझमाड़ के इलाके में लोगों को जागरूक करती रहती है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...