23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में स्पंज छोड़ा, 8 डॉक्टरों को कोर्ट ने किया तलब…

HomeUttarpradeshऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में स्पंज छोड़ा, 8 डॉक्टरों को...

Date:

उत्तरप्रदेश : 09 अगस्त 2023

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल से लापरवाही के मामले में कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. यहां दो साल पहले ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में स्पंज रह जाने के मामले में कोर्ट ने तत्कालीन प्राचार्य समेत 9 डॉक्टरों को पांच सितंबर को पेश होने के आदेश दिये हैं |

दरअसल, फिरोजाबाद के सुहाग नगर निवासी अंकिता भारद्वाज को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 22 फरवरी 2021 को उसे मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया था. अंकिता का आरोप है डॉक्टर कनुप्रिया शर्मा ने उससे अवैध धन की मांग की. डॉक्टर की मांग पूरी न करने पर ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और उनके सहयोगियों ने जानबूझकर पेट में स्पंज छोड़कर टांके लगा दिए |

हालांकि दोबारा ऑपरेशन में स्पंज को तो बाहर निकाल दिया गया, लेकिन उसके के पेट की आंत के कुछ हिस्सों को काटना पड़ा. इस स्पंज को निकालने के लिए अंकिता की आंत भी कटनी पड़ी. डॉक्टरों ने अंकिता का चार बार ऑपरेशन किया और 6 माह तक उसके पेट को खुला छोड़ दिया, जिससे कई गंभीर बीमारियां पैदा हुई. जिसकी वजह से वह कभी मां नहीं बन पायेगी |

कहीं सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली. कोर्ट ने इसे गंभीर मामला मानते हुए सात चिकित्सकों को और एक ओटी टेक्नीशियन को 5 सितंबर को कोर्ट में तलब किया है. मामले में कोर्ट ने डॉ. कनुप्रिया शर्मा, डॉ. रोहित बाबू ओझा, डॉ. सरीना, डॉ. नितिन अग्रवाल, डॉ. दिव्या चौधरी, ओटी टेक्नीशियन मानसी, डॉ. प्रेरणा जैन और डॉ. संगीता ने अनेजा को पांच सितंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विस्तृत समीक्षा बैठक…

उत्तरप्रदेश /भारत हाइलाइट्स: भूमि प्रबंधन और राजस्व संग्रह प्रणाली की...

SIR फॉर्म सुधार के नाम पर 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण, छत से कूदकर बचाई जान…

बाराबंकी /उत्तरप्रदेश हाइलाइट :SIR फॉर्म सही कराने का झांसा देकर...

अयोध्या ध्वजारोहण कार्यक्रम की कड़ी सुरक्षा पीएम मोदी कल होंगे शामिल…

हाइलाइट : अयोध्या में होने वाले भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम को...