जगदलपुर के विकास में पूज्य सिंधी पंचायत की भूमिका अग्रणी: रेखचंद जैन

HomeCHHATTISGARHजगदलपुर के विकास में पूज्य सिंधी पंचायत की भूमिका अग्रणी: रेखचंद जैन

Date:

जगदलपुर : 30 जुलाई 2023

  • सीएम बघेल ने चेट्रीचंड महोत्सव पर दी अवकाश की सौगात
  • छत्तीसगढ़ सिन्धी साहित्य अकादमी व पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में संत कंवररामजी के जीवन पर आधारित नाटक का हुआ आयोजन |

जगदलपुर: शनिवार को शहर के रोटरी हॉल में सिंधी नाटक का मंचन किया गया। छत्तीसगढ़ सिंधी साहित्य अकादमी के तत्वावधान में संत कंवररामजी के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर मौजूद संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि सिंधी पंचायत का योगदान देश- प्रदेश के आर्थिक व सामाजिक विकास में रहा है।

छत्तीसगढ़ के विकास में प्रत्येक क्षेत्र में समाज का योगदान परिलक्षित होता है। जगदलपुर समेत बस्तर अंचल के संदर्भ में भी यह बात सौ फीसदी सत्य है। श्री जैन ने कहा कि सिंधी समाज का अद्वितीय प्यार उन्हें मिलता रहा है। 2018 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज हित में अनेक फैसले किए हैं। उन्होने चेट्रीचंड महोत्सव पर राज्य सरकार द्वारा अवकाश की घोषणा करने तथा छत्तीसगढ सिंधी साहित्य परिषद की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री का आभार माना। साथ ही, अकादमी के लिए पर्याप्त अनुदान की व्यवस्था की ताकि सामाजिक- सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। श्री पूज्य सिन्धी पंचायत अध्यक्ष उधाराम मूलचंदानी ने बताया कि सिन्धी समाज एवं सिन्धी संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ मानवीय व परोपकार करने की भावना वाला आयोजन किया गया। सिंधुड़ीय जो सरताज कंवर सिन्धी नाटक के लिए नागपुर से कलाकारों के आगमन की उन्होने जानकारी भी दी।

जगदलपुर में पहली बार हो रहे आयोजन के दौरान समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। श्री पूज्य सिन्धी पंचायत सहसचिव हरेश नागवानी ने बताया कि सिन्धी समाज के लिए इस प्रकार का सामाजिक नाट्य प्रथम बार हुआ। सिन्धी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्सुकता बनी रही। कार्यक्रम उपरांत प्रसाद भण्डारा किया गया। इसमें सिन्धी पंचायत के साथ श्री गुरु संगत गुरुद्वारा कमेटी, सुहिणी सोच(महिला टीम), सिन्धी नवयुवक मंडल, सेवा समर्पण, जे जे एल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान नानक रेलवानी, दिलीप खटवानी, अमर बजाज, राजकुमार पन्जवानी, सुंदर भोजवानी, कैलाश दंडवानी, राजकुमार दंडवानी, मदन हसानी, बसंत मेघवानी, संजय नत्थानी, गोवर्धन नवतानी, किशन चंद वासरानी, मनीष मूलचंदानी, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पाणि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...