CG में फिर एक्टिव हुआ मानसून:कई जिलों में हुई बारिश, आज भी बरसात की संभावना; प्रदेश में अब तक 274.8 मिमी बारिश…

HomeCHHATTISGARHCG में फिर एक्टिव हुआ मानसून:कई जिलों में हुई बारिश, आज भी...

Date:

रायपुर : 16 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। करीब एक सप्ताह बाद शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से देर रात तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही। उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद काफी राहत मिली है। प्रदेश में अब तक 274.8 मिमी बारिश हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। पश्चिम से पर्याप्त नमी आ रही है। जिससे तापमान भी कम हो गया है। शनिवार को सरगुजा, जशपुर, पेंड्रारोड, कोरबा, कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली और रायगढ़ जिलों में एक दो जगहों पर भारी बारिश हुई है। जबकि दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, बलरामपुर और कोरिया जिले में भी रूक-रूककर बारिश होती रही।

प्रदेश में अब तक 274.8 मिमी बारिश

इससे पहले बेमेतरा और सरगुजा जिले में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई थी। जबकि 16 जिलों में सामान्य से भी कम बारिश हुई थी। उम्मीद की जा रही है कि अगर लगातार अच्छी बारिश हुई। तो ये कमी जल्द पूरी हो जाएगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 01 जून से 15 जुलाई के बीच 274.8 मिलीमीटर औसत बारिश प्रदेशभर में दर्ज की गई है।

अगले 24 घंटे में कैसा होगा मौसम..
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मानसूनी द्रोणिका गंगानगर, हिसार, अलीगढ़, उरई, सीधी, डाल्टनगंज, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। आज अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या फिर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने और भारी बारिश की भी संभावना है।

एक ऊपरी हवा का सिस्टम उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर तटीय उड़ीसा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर उड़ीसा और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल-झारखंड की ओर अगले 2 से 3 दिन में पहुंचने की संभावना है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...