छत्‍तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इसको लेकर सभी पार्टियों के नेताओं का तांता लगा हुआ है। 30 जून को बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भी छत्‍तीसगढ़ आएंगे। वे बिलासपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

HomeCHHATTISGARHRAIPURछत्‍तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इसको...

Date:

रायपुर: 28 जून 2023

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिरी में विधानसभा के चुनाव हैं। चुनाव से पहले बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं का तांता लगना शुरू हो गया है। दुर्ग में अमित शाह के दौरे के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर आ रहे हैं। बिलासपुर में 30 जून को जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे।

बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने होगा दौरा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को बिलासपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में 25 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहें हैं। बिलासपुर की आधी विधानसभा सीटो पर कांग्रेस का कब्जा है। ऐसे में मोदी सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता के बीच लाकर कांग्रेस को तोड़ने कि प्रयास किया जाएगा। जेपी नड्डा के चुनावी साल के दौरे में क्या असर दिखता है ये देखना रोचक होगा।

एक महीने में दो बड़े नेताओं का दौरा

दुर्ग में 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दौरे पर आए थे। उन्होंने मोदी सरकार के 9 साल में मिली उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। साथ ही भूपेश बघेल सरकार की खूब आलोचना की। यहां तक की पीएससी घोटाले का ज़िक्र भी केंद्रीय गृह मंत्री ने किया। अमित शाह के दौरे के बाद बीजेपी कार्यकर्ता बूस्ट हो गए। अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

कांग्रेस नेता भी आए छत्तीसगढ़

रविवार को राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम आये थे। यहां प्रेसवार्ता कर उन्होंने छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा किए गये कार्यों का जमकर बखान किया। वहीं हिंदुत्व पर बीजेपी को लेकर बयान भी दिया कि हिंदुत्व बीजेपी की बपौती नहीं है। विवेक तनखा ने कहा था कि कांग्रेस फिर से छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। देश में कांग्रेस के रूप में एक नए युग की शुरुआत होगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...