26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

‘आदिपुरुष फिल्म पर मौन क्यों हैं बीजेपी नेता’ सीएम भूपेश बघेल ने कहा- बजरंग दल जैसे डायलॉग बुलवाए गए…

HomeRaipur'आदिपुरुष फिल्म पर मौन क्यों हैं बीजेपी नेता' सीएम भूपेश बघेल ने...

Date:

रायपुर : 18 जून 2023

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि फिल्म आदिपुरुष के डॉयलाग पर बीजेपी नेता मौन क्यों हैं। सीएम ने कहा कि भगवान राम और हनुमानजी की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। सीएम ने कहा- रामानंद सागर ने जो रामायण बनाई थी उसमें शब्दों की मर्यादा थी।

हाइलाइट्स

  • आदिपुरुष फिल्म के डॉयलाग पर विवाद
  • छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का हमला
  • कहा- मर्यादा से हो रहा है खिलवाड़
  • बजरंग दल पर भी सीएम का हमला

फिल्म आदिपुरुष के डॉयल को लेकर विरोध तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तो उस दौरान उन्होंने रामानंद सागर से बोलकर रामायण बनवाई थी। रामानंद सागर ने जिस रामायण सीरियल को बनाया था उसे देखने के लिए बाजार बंद हो जाता था। उस रामायण में मर्यादित शब्दों का प्रयोग होता था, लेकिन जिस तरह से आदिपुरुष फिल्म में शब्दों का प्रयोग किया गया है। यदि आज की पीढ़ी उसे देखेगी तो उसका क्या प्रभाव पड़ेगा। सीएम ने कहा कि शब्दों की मर्यादा आज समाप्त हो गई है। इसके साथ ही सीएम ने बजरंग दल पर भी निशाना साधा।

बजरंग दल को टारगेट करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जो लोग एक वक्त में थिएटर बंद करवाते थे। आग लगाते थे, वह लोग आज मौन हैं। अब बजरंगबली से वो शब्द बुलवाए जा रहे हैं जो बजरंग दल के लोग प्रयोग करते हैं। उस तरह के शब्दों में बजरंगबली के मुंह से निकलवा रहे हैं। यह बहुत ही आपत्तिजनक है। मैं इसकी निंदा करता हूं, लेकिन यह भी पूछना चाहता हूं कि यह जो तथाकथित राजनीति लोग और धर्म के ठेकेदार आज मौन क्यों हैं?

छवि बिगाड़ने का काम किया जा रहा है
भूपेश बघेल ने कहा- हमारे जितने भी आराध्य देव हैं उनकी छवि बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। पहले भगवान श्रीराम और हनुमानजी की जो छवि दिखाई जाती थी वो हमारे पुरखो ने बनाई थी। लेकिन इस फिल्म में भगवान राम को युद्धक राम और बजरंगबली को एंग्री बर्ड के रूप में पेश किया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...