31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

अंतरराष्ट्रीय जीनियस साइंस ओलंपियाड, रोचेस्टर न्यूयॉर्क में आयोजित प्रतियोगिता में कु. अराधिता ने रजत पदक जीता ….

HomeRaipurअंतरराष्ट्रीय जीनियस साइंस ओलंपियाड, रोचेस्टर न्यूयॉर्क में आयोजित प्रतियोगिता में कु. अराधिता...

Date:

रायपुर : आर.मुरली (17 जून 2023 )

कु. अराधिता आरविल्ली इस प्रतियोगिता में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र छात्रा है। यह न केवल हमारे रायपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य बल्कि भारत देश के लिए भी गौरव का विषय है।

अंतरराष्ट्रीय जीनियस साइंस ओलंपियाड, रोचेस्टर न्यूयॉर्क में आयोजित प्रतियोगिता में कु अराधिता ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। भारत में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता, INSEF साइंस फेयर, जनवरी 2023 में स्वर्ण पदक जीतकर, कु. अराधिता आरविल्ली ने अंतरराष्ट्रीय जीनियस ओलंपियाड, न्यूयॉर्क, USA में 12 जून से 16 जून 2023 के मध्य होने वाली प्रतियोगिता हेतु चयन की गयी थी । कु. अराधिता आरविल्ली इस प्रतियोगिता में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र छात्रा है। इन्होंने रोचेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी न्यूयॉर्क में आयोजित साइंस के अंतरराष्ट्रीय जीनियस ओलंपियाड प्रतियोगिता में बायोपेस्टिसाइड एवं फर्टिलाइजर बनाकर, इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विश्व के 60 देशों से आए कुल 1634 प्रतिभागियों में कु अराधिता आरविल्ली ने इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल (रजत पदक) जीता है।
विश्व में आजकल उपयोग में आनेवाले रासायनिक पेस्टीसाइड (कीटनाशक) जिसके छिड़काव से फसल एवं सब्जियों द्वारा गंभीर एवं कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती है, उसके विकल्प के रूप में कु आराधिता ने बायोपेस्टिसाईड (जैविक कीटनाशक) बनाया जो पर्यावरण और किसानों हेतु एक बेहतर विकल्प है और यह फसल की गुणवत्ता बढ़ाकर उसकी उत्पादन क्षमता बढ़ाता है। यह बायोपेस्टिसाईड न केवल फसल को कीड़ों से बचाता है बल्कि मिट्टी की उर्वरकता को भी बढ़ाता है। इनके शोध में यह पाया गया कि यह मार्केट में उपलब्ध अन्य बायोपेस्टिसाईड की अपेक्षा उत्तम और सस्ता विकल्प है। इस विषय में उनके गाइड व मेंटर श्री सुजीत दास का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पे, न केवल भारत देश का नाम रोशन किया है बल्कि विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय महिला सशक्तिकरण की ओर नए कदम की शुरुवात की है। यह न केवल हमारे रायपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य बल्कि भारत देश के लिए भी गौरव का विषय है।
कु अराधिता आरविल्ली, श्रीनिवास मूर्ति एवं श्रीमती श्रीदेवी की सुपुत्री है और दिल्ली पब्लिक स्कूल ,रायपुर की 12 वी में अध्ययनरत छात्रा है। इन्हें रोचेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी न्यूयॉर्क द्वारा स्कॉलरशिप भी दी गई है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...