31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

नगर निगम बीरगांव के मंगल भवन में 19 जून से तीन दिवसीय अन्‍तर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के एवं आजादी का अमृत महोत्‍सव पर चित्र प्रदर्शन का आयोजन…

HomeRaipurनगर निगम बीरगांव के मंगल भवन में 19 जून से तीन दिवसीय...

Date:

महापौर श्री नंदलाल देवांगन करेंगे प्रदर्शनी का शुभारम्‍भ |

रायपुर : 17 जून 2023

सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय, रायपुर द्वारा 19 से 21 जून, 2023 तक नगर पालिक निगम, मंगल भवन, बीरगांव, रायपुर में समेकित संचार एवं लोकसंपर्क कार्यक्रम के तहत ‘’अन्‍तर्राष्‍ट्रीय योग दिवस एवं आजादी का अमृत महोत्‍सव’’ पर तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का शुभारम्‍भ बीरगांव नगर निगम के महापौर, श्री नंदलाल देवांगन करेंगे । इस अवसर पर नगर निगम बीरगांव के सभापति श्री कृपाराम निषाद सहित पार्षदगण विशिष्‍ट रूप से उपस्थित रहेंगे ।

तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान जागरूकता रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगता, भाषण प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता, नृत्‍य प्रतियोगिता, अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्‍यास आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । इसके अलावा केन्‍द्रीय संचार ब्‍यूरो के पंजीकृत दलों द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए जाएंगे । चित्र प्रदर्शनी आमजनों के अवलोकन के लिए सुबह 10.30 बजे से शाम 06.30 बजे तक नि:शुल्‍क उपलब्‍ध रहेगी ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...