18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के चिकित्सकों ने 73 वर्षीय बुजुर्ग को दी नयी ज़िंदगी …

HomeRaipurडॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के चिकित्सकों ने 73 वर्षीय बुजुर्ग को...

Date:

रायपुर : 27 मई 2023

रायपुर । डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में 73 वर्षीय बुजुर्ग मरीज के 16 साल पहले हुई दिल की बाईपास सर्जरी के दौरान बनाये गये ग्रॉफ्ट में हुए ब्लॉकेज को विभागाध्यक्ष कार्डियोलॉजी विभाग डॉ.(प्रो.)स्मित श्रीवास्तव एवं टीम ने लेज़र के माध्यम से भाप बनाकर निकाला। डॉ. स्मित श्रीवास्तव के अनुसार दिल की बाईपास सर्जरी में ग्राफ्ट द्वारा बनाए गए नए रास्ते में खून का थक्का जमकर कठोर हो चुके 99 प्रतिशत ब्लॉकेज को एक्जाइमर लेजर कोरोनरी एथेरेक्टॉमी (ईएलसीए) विधि से भाप बनाकर खोलने का राज्य का यह पहला केस है। पैर की नसों के माध्यम से बाईपास ग्राफ्ट तक पहुंचकर लगभग सिर के बाल बराबर पतले रास्ते में कैथेटर को प्रवेश कराकर ब्लॉकेज को खोलना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

डॉ. स्मित श्रीवास्तव केस के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए बताते हैं कि दिल की बीमारी के शिकार 73 वर्षीय बुजुर्ग की वर्ष 2007 में राजधानी के एक निजी हृदय चिकित्सालय में बाईपास सर्जरी हुई थी। 15-16 वर्ष के बाद इसमें जटिलताएं आयीं और बाईपास के दौरान लगे चार ग्राफ्ट में से दो ग्राफ्ट में समस्या उत्पन्न हुई जिसमें से एक ग्राफ्ट तो पूर्णतः (100 प्रतिशत) बंद हो गया तथा दूसरे में 99 प्रतिशत ब्लॉकेज के साथ रक्त का थक्का जम गया। इन समस्याओं के कारण मरीज को हार्ट अटैक आया और इलाज के लिए एसीआई का रुख किया। उम्र की अधिकता एवं केस की गंभीरता को देखते हुए हमने एक्जाइमर लेजर कोरोनरी एथेरेक्टॉमी (ईएलसीए) विधि से खून के थक्के को भाप बनाकर निकालने की योजना बनाई। मरीज को कैथलैब ले जाया गया जहां पर पैर के रास्ते एंजियोप्लास्टी के स्टंट और बैलून के माध्यम से 99 प्रतिशत ब्लॉकेज हो चुके पतले वेन में बहुत ही सावधानी से पहुंचकर लेजर के जरिये खून के थक्के को भाप बनाकर निकालते हुए नस को खोला गया। चूंकि बाईपास की नस बहुत ही नाजुक होती है और इसके टूटने की संभावना होती है तथा थक्का कई बार नीचे आकर हार्ट के लिए जानलेवा साबित होता है इसलिए इस प्रोसीजर के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ी

दुबारा बाईपास होता तो जोखिम और बढ़ जाता:

डॉ. स्मित श्रीवास्तव के मुताबिक बाईपास की नसें बंद होने के बाद ज्यादा विकल्प नहीं होते। यदि दुबारा बाईपास करना हो तो छाती को फिर खोलना पड़ता है जिसमें बहुत ज्यादा जोखिम रहता है इसलिए बाईपास की नस को खोलने के लिए एक्साइमर लेजर कोरोनरी एथेरेक्टॉमी (ईएलसीए) विधि सही साबित हुआ। उपचार करने वाली टीम में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. स्मित श्रीवास्तव के साथ डॉ. प्रतीक गुप्ता, नर्सिंग स्टाफ में वंदना, बुद्धेश्वर, छाया, टेक्नीशियन खेम सिंह, जितेन्द्र चेलकर, महेंद्र, बद्री, प्रेमचंद, खोगेंद्र साहू एवं डेविड तिर्की शामिल रहे।


स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...