हमर सियान कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड्स क्लब ने किया वृद्धजनों का सम्मान

HomeCHHATTISGARHहमर सियान कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड्स क्लब ने किया वृद्धजनों का सम्मान

Date:

बी.आर.कुर्रे : 24 मई 2023

कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के लिए अपनापन व आदर का भाव जागृत करना |

खरसिया- खरसिया में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस चौकी के द्वारा रेस्ट हाउस के सभागार में वृद्धजनों के सम्मान के प्रति समर्पण की भावना लाने के उद्देश्य से खरसिया पुलिस चौकी व हेल्पिंग हैंडस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अमिताभ खांडेकर एसडीओपी निमिषा पांडे द्वारा उपस्थित वृद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा वृद्धजन हमारे लिए ईश्वर समान है। वृद्धजनों का ध्यान रखना हम सब की निजी व नैतिक जिम्मेदारी है।

राज्य शासन व पुलिस विभाग द्वारा वृद्ध जनों के कल्याण की दिशा में कई कार्य किए जा रहे हैं जिसमें एक छत्तीसगढ़ पुलिस की हमर सियान कार्यक्रम है‌ जिसके तहत वृद्धजनों का सम्मान और सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। यह पहल सर्व समाज के लिए है क्योंकि हर समाज के धरोहर बड़े बुजुर्गों का सम्मान हमारे नहीं बल्कि समाज के लिए संदेश है। हेल्पिंग हैंड्स क्लब ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक और नई कड़ी जोड़ते हुए सर्व समाज के प्रत्येक वर्ग के 70 साल से अधिक उम्र के ऐसे चुनिंदा व्यक्ति को जो परिवार के मुखिया हो उन्हें सम्मान देकर स्नेह भेंट देने व उनसे आशीर्वाद लेने के साथ ही सच्ची परिवारिकता समर्पण प्रेम की भावना से ओतप्रोत समाज के लिए अनुकरणीय इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को और अधिक अपनापन और आदर महसूस हो तथा वे जीवन को और बेहतर ढंग से आगे जी सकें।

इस अवसर पर खरसिया शहर और ग्रामीण क्षेत्र के वृद्ध जनों का सम्मान किया गया। पुरानी बस्ती खरसिया की सबसे ज्यादा उम्र के ग्राम पटेल संतराम राठौर 93 वर्ष, बूटू राम राठौर 100 वर्ष, चित्र भान सिंह, दुकालू, नारायण राठौर, जेठाराम राठौर को सम्मान किया गया। इस अवसर पर खरसिया पुलिस टीम हेल्पिंग हैंड्स क्लब संरक्षक बंटी सोनी संरक्षक, मनोज गोयल अध्यक्ष, अंकित अग्रवाल सचिव, राकेश केसरवानी, अविचल अग्रवाल, पिंटू, कबूल, पुरिया, राहुल डनसेना, हिमांशु अग्रवाल, अमित साहू, परक्षित राठौर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ खरसिया वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...