31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

‘मन की बात फालतू की बात है, हम क्यों सुने’: लखमा के बयान पर बीजेपी का पलटवार- इसीलिए कांग्रेस विपक्ष के लायक भी नहीं बची…

HomeChhattisgarh'मन की बात फालतू की बात है, हम क्यों सुने': लखमा के...

Date:

रायपुर : 27 अप्रैल 2023

प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार इस बार मंत्री लखमा ने यह कहा , उन्होंने पीएम मोदी के मन की बात पर सवाल उठाते हुए कहा, फालतू बात को हम क्यों सुने, हमें कोई और काम नहीं है क्या? लखमा के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा, इसीलिए जनता ने इन्हें विपक्ष के लायक भी नहीं छोड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा, पहले 15 लाख रुपए काला धन लोगों के खाते में आए, महंगाई कम करें, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम कम करें तब मन की बात सुनेंगे। झूठ बोलने से कोई मन की बात नहीं सुनेगा।

कवासी लखमा के बयान पर बीजेपी का पलटवार:

कवासी लखमा के बयान पर बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा, मन की बात एक गैर राजनीतिक प्लेटफार्म है, पीएम मोदी इसमें खेल,विज्ञान, प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन और देश के गुमनाम योद्धाओं की बात करते हैं। पूरा देश इस कार्यक्रम को सुनता हैं। क्योंकि कांग्रेसियों ने जनता को सुनना बंद किया इसलिए देश ने कांग्रेस को सुनना बंद कर दिया है और पिछले दो बार से ये विपक्ष के लायक भी नहीं रह गए हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related