32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

सिकंदराबाद-तिरुपति ,वन्दे भारत को आज दिखायेंगे हरी झंडी पी.एम.मोदी

HomeChhattisgarhसिकंदराबाद-तिरुपति ,वन्दे भारत को आज दिखायेंगे हरी झंडी पी.एम.मोदी

Date:

रायपुर : 08 अप्रैल 2023

हैदराबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार को यहाँ सिकंदराबाद – महबूबनगर परियोजना के दोह्तीकरण और विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे | बताया गया कि यह परियोजना लगभग 1410 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है | इसके साथ ही सिकंदराबाद – तिरुपति वन्दे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे | इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के अलावा तेलंगाना में 11,300 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे | आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद दौरे के दौरान मोदी यहाँ परेड ग्राउंड में एक जनसभा में भी हिस्सा लेंगे | वह हैदराबाद कके समीप AIIMS बी.बी.नगर और पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे |

इसके अलावा सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की भी आधारशिला रखेंगे और रेलवे से सम्बंधित अन्य विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे | हैदराबाद को भगवान् वेंकटेश्वर के तिरुपति मंदिर शहर को जोडनेवाली सिकंदराबाद -तिरुपति वन्दे भारत एक्सप्रेस ,तीन माह से भी कम समय में तेलंगाना के भीतर शुरू किये जाने वाली यह दूसरी वन्दे भारत ट्रेन है | ऐसा माना जा रहा है कि विशेष रूप से यह ट्रेन तीर्थ यात्रियों के लिए फायदेमंद हो सकेगी |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...