37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे सिंहदेव ,मिल सकती है चुनाव से पहले कोई नई जिम्मेदारी …

HomeChhattisgarhसोनिया गांधी से मिलने पहुंचे सिंहदेव ,मिल सकती है चुनाव से पहले...

Date:

रायपुर : 07 अप्रैल 2023

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव की सोनिया गाँधी से मुलाकात के बाद राजनीतिक उथल पुथल मच गया है | संभावना जाताई जा रही है कि विधानसभा चुनाव से पहले गुटबाजी दूर करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व मंत्री सिंहदेव को कोई नयी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है | दूसरी तरफ हाल ही में हुवे बयानों को मद्देनज़र रखते हुवे देखा जा रहा है जिसमे उन्होंने चुनावी राजनीति से दूर होने का का भी इशारा किया था |

आज सुबह छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव की कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी से मुलाक़ात हुई | जिसके चलते रायपुर में राजनीतिक उथल पुथल अचानक तेज हो गयी | मंत्री सिंहदेव लगभग 15 मिनट तक सोनिया गाँधी के आवास पर रुके | दोनों के बीच अकेले में मंत्रणा हुई | बात चीत किस मुददे को लेकर हुई ,इस विषय पर कुछ ख़ास जानकारी नहीं है | अभी सिंहदेव के वापस आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकता है | मुलाक़ात को लेकर तरह तरह के कयास लग रहे हैं | कुछ लोगों का मानना है कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले सिंहदेव को कोई नयी जिम्मेदारी मिल सकती है | वहीँ कुछ का मानना है कि चुनावी राजनीति से दूर होने की मंशा जताई होगी | नयी जिम्मेदारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव की संभावना जताई जा रही है | पिछले कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की भी दिल्ली में पार्टी शीर्ष नेताओं से मुलाकात हो चुकी थी | हो सकता है मुख्यमंत्री बघेल के साथ उनके मतभेदों को देखते हुवे कोई बड़ी रणनीति कारगर हो सकती है |

हालांकि इसकी सम्भावना बहुत कम है कि भूपेश बघेल पार्टी संगठन में सेन्ह्देव को बड़ी जिम्मेदारी देने पर राजी हों | सिंहदेव ,बघेल समर्थकों को टिकट दिए जाने में बाधक हो सकतें हैं | ऐसे में संभावना इसी बात की है कि सिंहदेव के हालिया बयानों को लेकर सोनिया ने उनसे बात की होगी | सिंहदेव ने हाल में दो बड़े बयान दिये हैं | पहले उन्होंने कहा कि वे चुनावी राजनीति से दूर होना चाहते हैं | उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी की तारीफ़ भी की | फिर चार दिन पहले उन्होंने कहा कि राज्य का मुख्या मंत्री बनना चाहते हैं | सिंहदेव ने कहा था कि मुख्यमंत्री बनने की सारी योग्यताएं उनके पास हैं | और जिम्मेदारी मिली है तो वे इससे पीछे नहीं हटेंगे | फिलहाल ये केवल कयास ही है ,खुद सिंहदेव या पार्टी की ओर से अब तक इस विषय में कोई जानकारी नही है | जबकि सोनिया से मुलाकात से यह स्पष्ट है कि कांगेस अब पूरी तरह से चुनावी मोड़ पर आ चुकी है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...