31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

वृक्षारोपण कर रखरखाव करना भूल गया वन विभाग,सूखने लगे पौधे।

HomeChhattisgarhवृक्षारोपण कर रखरखाव करना भूल गया वन विभाग,सूखने लगे पौधे।

Date:

सुनील सिंह राठौर – नारायणपुर (30 मार्च 2023 )

नारायणपुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर वन परीक्षेत्र बेनूर अंतर्गत ग्राम नेतानार पानीगांव में वन विभाग द्वारा 2021-22 में वृक्षारोपण का कार्य स्वीकृत किया गया था जिसे 2022-23 में 14 हेक्टेयर भूमि में लगभग 15400 नग पौधे लगाकर कार्य पुर्ण किया गया।
वहीं वन विभाग वृक्षारोपण कर रखरखाव करना भूल गया,जिसके चलते कई पौधे सूखकर मरने लगे हैं,ग्रामीणों के लगातार शिकायत मिलने पर वृक्षारोपण स्थल पर जाकर देखा गया तो पानी एवं रखरखाव के अभाव के चलते पौधे धीरे धीरे सुख कर मरने लगें हैं, देखरेख करने वाला युवक जैनु राम कोर्राम ने बताया पौधे में दीमक लग रहा है, पानी डालने के लिए पर्याप्त पाइप व अन्य जरूरत के सामग्री को लेकर कई दफा रेंजर को अवगत कराया गया,अधिकारी जरूरी सामान जल्द उपलब्ध कराने की बात तो कहते हैं परन्तु अब तक कोई भी आवश्यक सामान मुहैया नही कराया गया जिसके चलते पौधे धीरे धीरे सूखने लगे हैं।

वहीं पूरे मामले पर वन परीक्षेत्र अधिकारी बेनूर नूरेन्द्र साहू ने बताया दरअसल अभी मौसम बदल रहा है पतझड के कारण पेड़ पौधो के पत्ते झड़ गये है। वृक्षारोपड स्थल पर एक ही बोर है जिसके पानी से जरूर भरपुर पानी पूरे पेड़ पौधों तक नही पहुंच पाता है, व्यवस्था कर स्थिति दुरस्थ कर ली जाएगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...