41 दिन से मंडली में श्री ललिता सहस्त्रनाम कोटी पारायण एवं 108 कलश से शोभायात्रा….

HomeCHHATTISGARH41 दिन से मंडली में श्री ललिता सहस्त्रनाम कोटी पारायण एवं 108...

Date:

रायपुर: 28 मार्च 2023


श्री ललिता देवी मंदिर ,सन्यासीपारा ,रायपुर (छ.ग.) के स्थापना दिवस उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में लगातार 41 दिन से मंडली में 108 महिलाओं के द्वारा 1,38,00,551 (एक करोड़ अडतीस लाख पांच सौ इन्क्यावन ) श्री ललिता सहस्त्रनाम पाठ किया गया | इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में शोभायात्रा ,पंचामृत सहित द्वादश द्रव्य अभिषेक, 56 भोग, श्री माताजी का हवन एवं 2 दिन लगभग 2,500 भक्तजनों को अन्न दान किया गया है l

कोटी पारायण में प्रथम पुरस्कार विजेता श्रीमती पी गजलक्ष्मी के दारा 275000 नामों का पारायण किया गया l द्वितीय पुरस्कार विजेता सी.एच. ईश्वरम्मा 272000 नामों का पारायण किया गया एवं तृतीय पुरस्कार विजेता पी लक्ष्मी ने 252000 नामों का पारायण किया l इस कार्यक्रम में श्री ललिता मंदिर समीति के महिला विंग ,श्री गणेश मंदिर महिला विंग, आंध्र एसोसिएशन रायपुर महिला विंग एवं श्री गीता प्रचार समिति भिलाई, महिला विंग के सभी सदस्यों ने श्री ललिता सहस्त्रनाम कोटी पारायण में भाग लिया l कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के पुजारी डी.अनंतराव एवं मंदिर के सदस्य एन.रामू, पी वेंकट राव, एस.ईश्वर राव, टी. महेश कुमार, आर. कामेश्वर राव, पी.रूद्र मूर्ति एवं मंदिर के सभी सदस्य, अय्यप्पा कमेटी के सदस्य एवं आंध्रा एसोसिएशन के सभी सदस्य आयोजन शामिल हुवे और भरपूर सहयोग रहा |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...