26.4 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

अफसरशाही को छोड़ आईएएस बने आम आदमी, मिसाल क़ायम की। जमा किया नगर पालिका का टैक्स,कर्मचारियों को मैसेज देने की कोशिश।

HomeChhattisgarhअफसरशाही को छोड़ आईएएस बने आम आदमी, मिसाल क़ायम की। जमा किया...

Date:

नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली ने दिया भुगतान का रसीद।

सुनील सिंह राठौर -नारायणपुर
23 मार्च 2023 // नगर पालिका परिषद के टैक्स को लेकर पालिका की टीम वसूली अभियान चला रही हैं। इस बीच अफसरशाही को छोड़ जिले के दो आईएएस अधिकारियो ने आम आदमी की तरह टैक्स जमा कर सादगी का परिचय दिया हैं। कलेक्टर अजीत वसंत और जिला पंचायत के सीईओ देवेश कुमार ध्रुव ने आम आदमी की तरह पालिका का टैक्स अदा कर जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच एक मैसेज देने के कोशिश की है।

आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद के समेकित कर और यूजर्स चार्ज को लेकर बहुत ही कम अधिकारियो और कर्मचारियों में गंभीरता दिखाई जाती है। स्टेटस सिंबॉल के चलते कुछ अधिकारी और नेता तो पालिका की वसूली टीम को मुख्य गेट से ही चलता कर देते हैं। इस बीच जिले के कप्तान अजीत वसंत के द्वारा सादगी का परिचय देते हुए अपने बंगले का टैक्स जमा कर रौब दिखाने वाले लोगों को मैसेज दी गई है। पिछले कुछ सालों से जिले में पदस्थ कुछ अधिकारी नगर पालिका टैक्स नहीं पटाते हैं। जब जिले के कलेक्टर नगर पालिका द्वारा लिए जाने वाले टैक्स की भरपाई समय पर कर रहे हैं तो सभी अधिकारी और कर्मचारियों को समय पर अपना टैक्स का भुगतान कर देना चाहिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली ने बताया आमतौर पर सामान्य लोग समय पर अपना टैक्स का भुगतान कर देते हैं लेकिन शासकीय कर्मचारी हमेशा ही टैक्स पटाने में आनाकानी करते हैं। इस प्रकार की समस्या को हल करने के लिए कलेक्टर के द्वारा अपने मकान का टैक्स का भुगतान किया ताकि जो अधिकारी कर्मचारी अपना टैक्स का भुगतान समय पर नहीं करते हैं वह समय पर टैक्स का भुगतान करने के लिए आगे आएं।

ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध : सीएमओ
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली ने बताया कि आम जनता से टैक्स लेना बड़ा आसान हो जाता है लेकिन कुछ अधिकारी- कर्मचारी द्वारा बार-बार नगर पालिका की टैक्स वसूली टीम को भुगतान नहीं किया जाता है। जिले के शीर्ष अधिकारियों के द्वारा टैक्स का भुगतान किया है। इस पहल से अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में पालिका के टैक्स को लेकर जवाबदेही बढ़ेगी। पालिका को प्राप्त टैक्स से नगर के विकास में बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक डोर टू डोर टैक्स वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं का ख्याल रखते हुए ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा भी पालिका के द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...