22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

सांसद गोमती साय ने सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के दिए सख्त निर्देश..

HomeChhattisgarhसांसद गोमती साय ने सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय...

Date:

जशपुर : 19 मार्च 2023 (आनंद गुप्ता )


रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय की अध्यक्षता में कल दिनांक 18 मार्च 2023 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत , कलेक्टर डॉ रवि मित्तल पुलिस अधीक्षक श्री डी रविशंकर जिला पंचायत सीईओ श्री जीतेन्द्र यादव और सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सांसद श्रीमती गोमती साय ने दिशा की बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए विस्तार से समीक्षा की । उन्होंने जशपुर के सड़क निर्माण कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग,लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए सड़क निर्माण को पूरा करना बेहद जरूरी है। सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि गर्मी मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में पेयजल आपूर्ति की आवश्यकता वहां पर पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। और खराब बोर को ठीक करके चालू करने के सख्त निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने की बात कही। जशपुर जिला के युवाओं को कौशल विकास योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार और काम की डिमांड के आधार पर प्रशिक्षण की व्यवस्था करवाएं ताकि अधिक से अधिक बच्चों को रोजगार मिल सके।हाथी प्रभावित क्षेत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बस्ती। और पहुंच विहीन क्षेत्रों का विशेष ध्यान देकर लोगों तक शासन की योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सिकलिन बीमारी से ग्रसीत लोगों का अभियान चलाकर चिन्हांकन करने के लिए कहा है। और लोगों में जन जागरूकता के माध्यम से बीमारी को दूर करने का विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी छुटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related