28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

पशुधन को ब्रुसेलोसिस रोग से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान शुरू ..

HomeChhattisgarhपशुधन को ब्रुसेलोसिस रोग से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान शुरू ..

Date:

पत्थलगांव : 18 मार्च 2023 (संजय तिवारी )


छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विभाग द्वारा चार से आठ माह के बछड़े एवं पाड़ी को जीवाणु जनित ब्रुसेलोसिस रोग से बचाव के लिए यह टीका लगाया जा रहा है। सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी के.के. पटेल ने बताया, कि गाय-भैंस के बाछी व पाड़ी में इन टीकों के देने के बाद से उनमें ब्रुसेलोसिस नामक बीमारी उम्र भर नहीं होती है। इस कारण इन पशुओं का ब्रुसेलोसिस बीमारी से बचाव हो जाता है।

क्या इस रोग का इलाज है ?:- नहीं,हाल के वर्षों में इस बीमारी के कारण सैकड़ों पशुओं के प्रभावित होने के कारण इससे बचाव करने के लिए विभाग के द्वारा नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। इस कारण टीका को ही इसके बचाव का सबसे बड़ा व सफल तरीका माना जाता है।

क्या यह रोग खतरनाक है ?:-इस रोग से प्रभावित मादा पशुओं में गर्भावस्था के प्राय अंतिम तीन माह में गर्भपात हो जाता है। इसके अलावा गर्भकाल पूरा होने के बाद भी मृत बच्चे का जन्म इस बीमारी के कारण हो जाता है। वहीं इससे पशुओं में बांझपन भी बढ़ता है। इस रोग से ग्रस्त गाय व भैंस दूध भी काफी कम देती है।

क्या मानव शरीर को भी इसका असर होता है ? मानव शरीर में भी इस बीमारी को पाया जा सकता है | ब्रुसेलोसिस वाले लोगों को बुखार, पसीना, सिरदर्द, पीठ दर्द और शारीरिक कमजोरी हो सकती है। गंभीर मामलों में, केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और हृदय की परत प्रभावित हो सकती है। बीमारी के एक रूप में बार-बार होने वाले बुखार, जोड़ों में दर्द और थकान सहित लंबे समय तक चलने वाले लक्षण भी हो सकते हैं|

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...