33 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सी.ओ.बी.बर्रेबेंडा द्वारा निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन

HomeCHHATTISGARH33 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सी.ओ.बी.बर्रेबेंडा द्वारा निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर...

Date:

भानुप्रतापपुर : 16 मार्च 2023 (मनीष साहू )

दिनांक 15 मार्च 2023 को 33 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल केंवटी के कार्यवाहक कमांडेंट श्री के.एच.इबोचोबा सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल सी.ओ.बी.बर्रेबेंडा के समवाय प्रभारी निरीक्षक सरफराज व् जवानो द्वारा निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट (मानव चिकित्सा ) डॉ.ए.लिंगया द्वारा ग्रामीण जनता की निःशुल्क जांच कर परामर्श के साथ निःशुल्क दवा वितरण किया गया |

कार्यक्रम के दौरान डॉ.लिंगया ग्राम वासियों को संबोधित करते हुवे कहा कि इस क्षेत्र में मलेरिया और टायफाईड जैसी बीमारियों से बचने के लिए अपने आसपास के इलाके में पानी एकत्रित न होने दें , और आसपास के इलाके को साफ़ रखें | और रात के समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें | ताकि बीमारियों से बचा जा सके | साथ ही युवा को संबोधित करते हुवे कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है | अगर युवा मन लगाकर खेल पर ध्यान दें तो ,राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं |

उक्त कार्यक्रम के दौरान ग्राम बर्रेबेंडा के सरपंच जयलाल मातलाम तथा अन्य ग्राम वासी एवं 33 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं जवान मौदूद रहे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में मानसून की सक्रियता...

कोरबा में 45 वर्षीय किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा गांव में...

छत्तीसगढ़ में दिनभर की 10 बड़ी खबरें: आज इन घटनाओं ने बटोरीं सबसे ज्यादा सुर्खियां…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस समारोह से लेकर मुख्यमंत्री की...