26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025: टॉपर्स की चमक, लड़कियों ने मारी बाजी, प्रज्ञा जायसवाल बनीं 10वीं टॉपर…

HomeMadhya Pradeshएमपी बोर्ड रिजल्ट 2025: टॉपर्स की चमक, लड़कियों ने मारी बाजी, प्रज्ञा...

Date:

भोपाल : 06 मई 2025 (एम् पी डेस्क)

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 का लंबे इंतजार के बाद आज परिणाम घोषित कर दिया गया। समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिजल्ट जारी किया। इस बार कक्षा 10वीं का कुल परिणाम 76.22% रहा, जबकि कक्षा 12वीं में 74.48% परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। नरसिंहपुर जिला इस बार भी टॉप पर रहा है। लगातार तीसरे साल 10वीं बोर्ड में जिले ने बाजी मारी है। यहां 92.73% छात्र सफल रहे। मंडला जिला 89.83% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। कक्षा 12वीं में भी नरसिंहपुर ने शीर्ष स्थान पाया, यहां सफलता दर 91.91% रही। नीमच 86.34% के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

लड़कियों का जलवा:
इस साल भी मेरिट लिस्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 10वीं की मेरिट में 212 छात्रों ने जगह बनाई, जिनमें 144 लड़कियां और 68 लड़के शामिल हैं। वहीं कक्षा 12वीं में कुल 159 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया, जिनमें 89 छात्राएं और 70 छात्र शामिल हैं।

टॉपर्स की सूची: कक्षा 10वीं टॉपर: प्रज्ञा जायसवाल, सिंगरौली – 500/500 अंक कक्षा 12वीं टॉपर्स:प्रियल द्विवेदी, सतना (गणित संकाय) – 492/500 अंक, रिमझिम करोठिया, ग्वालियर (कॉमर्स) – 491/500 अंक, हरिओम साहू, छिंदवाड़ा (कृषि संकाय) – 486/500 अंक, गार्गी अग्रवाल, दमोह (साइंस ग्रुप) – 484/500 अंक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टॉपर्स को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह मेहनत पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। साथ ही उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों को भी इस सफलता का श्रेय दिया।

ख़बरों के नोटीफीकेशन के लिए लिंक पर क्लिक करें | https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...