एम्बुलेंस देर से पहुंची, कैंसर पीड़ित महिला की मौत, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और रेलवे पर ठोका 3 लाख का मुआवजा…

HomeCHHATTISGARHBILASPURएम्बुलेंस देर से पहुंची, कैंसर पीड़ित महिला की मौत, हाईकोर्ट ने राज्य...

Date:

बिलासपुर: 29 अप्रैल 2025 (टीम)

छत्तीसगढ़ में लापरवाह स्वास्थ्य सेवाओं के चलते एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। ट्रेन में सफर के दौरान तबीयत बिगड़ने पर समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने से एक कैंसर पीड़ित महिला की मौत हो गई। इस मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार और रेलवे दोनों को मृतका के परिजनों को कुल 3 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

यह घटना 18 मार्च की है, जब मध्यप्रदेश के बुढ़ार निवासी 62 वर्षीय महिला ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर जा रही थी। बिलासपुर स्टेशन पर ट्रेन बदलने के दौरान महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलने पर रेलवे ने स्ट्रेचर भेजा, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची। करीब एक घंटे बाद जब एम्बुलेंस आई, तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद एम्बुलेंस कर्मियों ने शव ले जाने से भी इनकार कर दिया, जिससे परिजनों को निजी वाहन से शव ले जाना पड़ा।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की अगुवाई वाली डिवीजन बेंच ने इस घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए राज्य सरकार और रेलवे पर कड़ी नाराजगी जताई। सुनवाई के दौरान रेलवे ने तर्क दिया कि उनका स्टाफ प्लेटफॉर्म पर पहुंचा था, लेकिन कोई मरीज वहां नहीं मिला। वहीं, राज्य सरकार ने एम्बुलेंस सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिसे अदालत ने अपर्याप्त करार दिया।

अदालत ने आदेश दिया कि 2 लाख रुपये राज्य सरकार और 1 लाख रुपये रेलवे द्वारा पीड़िता के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा और एम्बुलेंस सेवा तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

दंतेवाड़ा में भी एम्बुलेंस देरी से पहुंची, मौत

इसी तरह दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भी एम्बुलेंस देरी से पहुंचने के कारण मरीज की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने लगातार 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस 11 घंटे की देरी से पहुंची। समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत हो गई। इस घटना को लेकर भी हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है और सुनवाई अभी जारी है।

दोनों मामलों को जनहित याचिका माना हाईकोर्ट ने

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने इन दोनों मामलों को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार करते हुए सुनवाई शुरू की। अदालत ने स्पष्ट किया कि नागरिकों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है, जिसकी अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी।

ख़बरों से अपडेट रहें: www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...