26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजस्थान दौरे पर, मेहंदीपुर बालाजी में करेंगे पूजा और मुख्यमंत्री भटनागर से मुलाकात…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजस्थान दौरे पर, मेहंदीपुर बालाजी...

Date:

रायपुर/जयपुर: 29 अप्रैल 2025
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान जा रहे हैं। वे दोपहर 12 बजे रायपुर से जयपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरे में वे धार्मिक आस्था और राजनीतिक संवाद दोनों ही पहलुओं को साधेंगे।

मुख्यमंत्री साय सर्वप्रथम प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम के बाद उनका राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम तय है। इस मुलाकात को राज्य स्तरीय समन्वय और विभिन्न विकास मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री का आज ही रात 11:30 बजे रायपुर लौटने का कार्यक्रम है। उनके इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे दोनों राज्यों के बीच आपसी संबंधों को मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ख़बरों से रहें अपडेट : www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related