25.6 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

किसानों के लिए आसान ऋण और सुरक्षित उपज भंडारण की सौगात: सांसद बृजमोहन अग्रवाल…

HomeChhattisgarhकिसानों के लिए आसान ऋण और सुरक्षित उपज भंडारण की सौगात: सांसद...

Date:

रायपुर, 25 अप्रैल 2025 (टीम)
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा करते हुए सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को सस्ता और सरल ऋण उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) द्वारा ₹1000 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना की शुरुआत की गई है, जिससे किसान अब अपनी फसल को औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर नहीं होंगे।

इस योजना के तहत किसान अपनी कृषि उपज को WDRA से मान्यता प्राप्त गोदामों में जमा कर e-NWR (ई-नेगोशिएबल वेयरहाउस रसीदों) के माध्यम से बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था किसानों को फसल के सही मूल्य तक प्रतीक्षा करने की ताकत देगी।

सांसद श्री अग्रवाल ने बताया कि योजना को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए केंद्र सरकार ने e-KUN (ई-किसान उपज निधि) नामक एक डिजिटल पोर्टल भी शुरू किया है। इस पोर्टल की मदद से किसान विभिन्न बैंकों में ऑनलाइन ऋण के लिए आवेदन कर सकेंगे। साथ ही CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के सहयोग से किसानों को पोर्टल और गोदाम पंजीकरण की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। श्री अग्रवाल ने रायपुर संसदीय क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाने की भी घोषणा की, ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

“मैं छत्तीसगढ़ के सभी किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs), सहकारी समितियों और कृषि व्यवसायियों से अपील करता हूँ कि वे इन योजनाओं की जानकारी लें और इसका लाभ उठाएं,” उन्होंने कहा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related