श्री बालाजी विद्या मंदिर में भारत स्काउट एंड गाइड की लीडरशिप डेवलपमेंट कार्यशाला आयोजित..

HomeCHHATTISGARHश्री बालाजी विद्या मंदिर में भारत स्काउट एंड गाइड की लीडरशिप डेवलपमेंट...

Date:

रायपुर: 22 अप्रैल 2025 (जी भूषण )

रायपुर देवेंद्र नगर स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर में भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में लीडरशिप डेवलपमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी (सीनियर डीसीएम) रहे।

श्री जी स्वामी सर द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत तुलसी का पौधा भेंट कर की गई। अपने उद्बोधन में श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जैसे ही वे विद्यालय परिसर में प्रवेश किए, उन्होंने एक सकारात्मक और प्रेरणादायक ऊर्जा का अनुभव किया, जो अकल्पनीय था। उन्होंने कहा कि स्काउट एंड गाइड एक ऐसा संगठन है, जो कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराना और डटे रहना सिखाता है।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “अगर जीवन में कुछ हासिल करना है, तो अनुशासन और संघर्ष अनिवार्य है। संघर्ष के बिना सफलता की कल्पना नहीं की जा सकती। और यदि फिर भी सफलता न मिले तो निराश नहीं होना चाहिए।” इस दौरान उन्होंने कुछ प्रेरणादायक कविताओं के माध्यम से बच्चों को सकारात्मक रहने का संदेश भी दिया।

इसके बाद स्काउट एंड गाइड के छात्रों ने चार दिशाओं का संदेश प्रस्तुत किया और केम्पफ़ायर के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं स्काउट-गाइड के सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा से पहले वायरल हुआ पेपर! मचा हड़कंप, IGKV ने रद्द की BSc एग्रीकल्चर परीक्षा, अब फिर देना होगा एग्जाम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी...

बिलासपुर सराफा प्रदर्शन : आज आधे दिन बंद रहेगा सराफा बाजार, HUID और हॉलमार्क व्यवस्था के खिलाफ पैदल मार्च…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बिलासपुर, छत्तीसगढ़। सराफा कारोबारियों के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन...

एस.डी. बर्मन, आर.डी. बर्मन और बप्पी लाहिरी के सदाबहार गीतों से आज सजेगी रायपुर की संगीत शाम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। संगीत प्रेमियों के लिए एक...