28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

आबकारी सचिव आर. संगीता चार महीने की छुट्टी पर, रजत बंसल को अतिरिक्त प्रभार…

HomeChhattisgarhआबकारी सचिव आर. संगीता चार महीने की छुट्टी पर, रजत बंसल को...

Date:

रायपुर: 22 अप्रैल 2025 (टीम)

छत्तीसगढ़ की आबकारी सचिव आर. संगीता चार महीने की लंबी छुट्टी पर जा रही हैं। उनकी अनुपस्थिति में सचिव आबकारी का अतिरिक्त प्रभार रजत बंसल को सौंपा गया है। साथ ही, श्याम धावड़े को आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

लंबी छुट्टी पर जाने से पहले आर. संगीता ने एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें प्रदेश की सभी शराब कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। यह बैठक सोमवार दोपहर 2 बजे नया रायपुर स्थित जीएसटी भवन के सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में आबकारी नीतियों, विभाग से जुड़े लंबित मुद्दों और आगे की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, संगीता ने अपनी छुट्टी से पहले विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश देने और आगामी कार्ययोजनाओं की रूपरेखा स्पष्ट करने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई थी।

विभागीय सूत्रों का मानना है कि इस बैठक में लिए गए निर्णय आने वाले महीनों में आबकारी नीति के क्रियान्वयन पर प्रभाव डाल सकते हैं।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...