HomeCHHATTISGARHलोरमी में 7 साल की बच्ची के अपहरण पर सियासत गर्म, कांग्रेस...

Date:

लोरमी में 7 साल की बच्ची के अपहरण पर सियासत गर्म, कांग्रेस की “बेटी बचाओ न्याय यात्रा” ने पकड़ा जोर…

लोरमी: 20 अप्रैल 2025 (टीम)

मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी गांव में 7 साल की बच्ची के अपहरण मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना के 9 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे नाराज कांग्रेस ने रविवार को “बेटी बचाओ न्याय यात्रा” निकाली।

कांग्रेस पदयात्रा की शुरुआत अपहृत बच्ची के गांव कोसाबाड़ी से हुई, जो लोरमी तक निकाली गई। इस दौरान महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के बाद लोरमी थाने का घेराव किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हो गई। धक्का-मुक्की में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोट भी आई।

इस पूरे आंदोलन में पीसीसी चीफ दीपक बैज भी शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम बेटी बचाओ न्याय यात्रा के जरिए उस मासूम बच्ची को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदेश में बच्चियों के साथ लगातार हो रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।”

11 अप्रैल की रात लगभग 2 बजे हुई इस अपहरण की वारदात के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा।

अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि आखिर बच्ची अपहरणकांड की गुत्थी कब सुलझेगी और मासूम को कब न्याय मिलेगा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ लखनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की...

छत्तीसगढ़ में अब महंगी हुई RTO की 15 सेवाएं, बस परमिट 4 गुना महंगा; जानिए नई फीस…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर: छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की 15...