26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

विधायक के फर्जी लेटरपैड से 20 लाख की स्वीकृति, डीएमएफ फंड में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर…

HomeChhattisgarhविधायक के फर्जी लेटरपैड से 20 लाख की स्वीकृति, डीएमएफ फंड में...

Date:

कोरबा: 20 अप्रैल 2025 (टीम)

जिले में जिला खनिज प्रतिष्ठान फंड (डीएमएफ) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के लेटरपैड का दुरुपयोग कर 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करवा ली गई। यह मामला तब उजागर हुआ जब संबंधित विभाग ने स्वीकृति से पहले विधायक के हस्ताक्षर की पुष्टि के लिए उनके कार्यालय को पत्र भेजा।

विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे ने स्पष्ट किया कि विधायक ने न तो ऐसा कोई आवेदन किया है और न ही किसी फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चांपा रोड, कनकी और सदुकला रोड के विकास कार्यों के लिए फर्जी दस्तावेजों के सहारे आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने जानकारी दी कि करतला क्षेत्र में विधायक के फर्जी लेटरपैड बनाकर कलेक्टर कार्यालय में कार्यों की स्वीकृति के लिए दस्तावेज दाखिल किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विधायक ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस फर्जीवाड़ा करने वालों की पहचान में जुटी है।

गौरतलब है कि कोरबा जिले में डीएमएफ फंड के दुरुपयोग के कई मामले पूर्व में भी सामने आ चुके हैं। खनिज न्यास मद के फंड में अनियमितताओं को लेकर कई मामले जांच एजेंसियों के पास लंबित हैं, वहीं कुछ में दोषियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related