कन्हैरा गांव में एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा गायों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप…

HomeCHHATTISGARHकन्हैरा गांव में एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा गायों की मौत,...

Date:

रायपुर/उरला: 13 अप्रैल 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राजधानी के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हैरा गांव में रविवार को एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा गौवंशों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि गायों की मौत भूसा और कचरा खाने के कारण हुई है। टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और मामले को गंभीरता से लेते हुए अन्य ग्रामीणों से भी जानकारी जुटा रही है।

इधर, प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में चारे और पानी की व्यवस्था में कमी हो जाती है, जिससे गौपालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी गौपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं की देखभाल में लापरवाही न करें। साथ ही, उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने घुमंतू गायों के लिए विशेष योजना तैयार की है, जिससे ऐसी घटनाओं की रोकथाम की जा सके।

घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने सरकार को घेरते हुए कहा, “हमारी सरकार के समय जो गौठान बनाए गए थे, उन्हें बंद कर दिया गया। इससे गायों को चारा-पानी नहीं मिल पा रहा है और वे मजबूरी में कचरा खाकर मर रही हैं। सरकार इस स्थिति की जिम्मेदार है।”

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...