संविदा महिला कर्मचारियों को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश का वेतन: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

HomeCHHATTISGARHBILASPURसंविदा महिला कर्मचारियों को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश का वेतन: हाईकोर्ट का...

Date:

बिलासपुर: 13 अप्रैल 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा पर कार्यरत महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश के दौरान वेतन दिए जाने संबंधी एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल संविदा कर्मचारी होने के आधार पर मातृत्व अवकाश का वेतन देने से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह मामला कबीरधाम जिला अस्पताल की संविदा स्टाफ नर्स राखी वर्मा से जुड़ा है। उन्होंने 16 जनवरी 2024 से 16 जुलाई 2024 तक मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन दिया था, जिसे स्वीकृत भी किया गया। 21 जनवरी 2024 को उन्होंने एक कन्या को जन्म दिया और 14 जुलाई को पुनः ड्यूटी ज्वाइन कर ली। लेकिन इसके बावजूद उन्हें मातृत्व अवकाश की अवधि का वेतन नहीं दिया गया।

वेतन न मिलने की स्थिति में राखी वर्मा ने 25 फरवरी 2025 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत किया, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्रीकांत कौशिक ने तर्क दिया कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2010 के नियम 38 के अंतर्गत मातृत्व अवकाश एक कानूनी अधिकार है, जो संविदा कर्मचारियों पर भी लागू होता है। उन्होंने यह भी कहा कि वेतन न देना संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन है।

राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने तर्क दिया कि संविदा कर्मचारी को स्थायी कर्मचारियों जैसे लाभ नहीं दिए जा सकते। लेकिन जस्टिस ए.के. प्रसाद की एकल पीठ ने कहा कि मातृत्व लाभ अधिनियम एक कल्याणकारी कानून है और इसे केवल नियमित कर्मचारियों तक सीमित नहीं किया जा सकता।

कोर्ट ने यह भी कहा कि मातृत्व और शिशु की गरिमा का संवैधानिक संरक्षण आवश्यक है। यह केवल प्रशासनिक निर्णय का विषय नहीं हो सकता। न्यायालय ने राज्य शासन को आदेश दिया कि आदेश की प्रति प्राप्त होने की तिथि से तीन माह के भीतर याचिकाकर्ता के मामले में नियमानुसार निर्णय लिया जाए।

यह फैसला न केवल याचिकाकर्ता के लिए राहत भरा है, बल्कि राज्यभर की हजारों संविदा महिला कर्मचारियों के लिए भी आशा की एक नई किरण बनकर सामने आया है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...