31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता…

HomeChhattisgarhअंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता...

Date:


रायपुर : 12 अप्रैल 2025 (टीम)

रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सफलता गंज थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में मिली। पुलिस ने यह कार्रवाई नहरपारा स्थित आत्मानंद स्कूल के पास की, जहां दोनों आरोपी गांजे की खेप के साथ मौजूद थे। पूर्व सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी में राजस्थान निवासी आकाश कुशवाहा और मध्यप्रदेश निवासी निलेश मालवीय को मौके पर दबोच लिया गया।

छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 20 किलो 270 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत 2 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के विरुद्ध चल रही मुहिम में एक और अहम कदम मानी जा रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related