36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

धमतरी: रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, पहले दिन 18 निर्माणों पर चला बुलडोजर, लोगों ने मांगा दो दिन का समय…

HomeChhattisgarhधमतरी: रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, पहले दिन...

Date:

धमतरी: 10 अप्रैल 2025 (संवाददाता)

केंद्री से धमतरी तक रेलवे प्रोजेक्ट को लेकर तेजी से काम चल रहा है। इसी कड़ी में रेलवे की जमीन पर वर्षों से बसे करीब 287 अवैध निर्माणों को हटाने प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की और पहले दिन 18 मकानों को गिरा दिया गया।

कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दो दिन की मोहलत मांगी, जिसे रेलवे ने स्वीकार कर लिया है। अब रविवार के बाद पुनः कार्रवाई शुरू की जाएगी।

स्थानीयों की पीड़ा:
स्टेशन पारा इलाके में दशकों से रह रहे लोग अब बेघर होने की कगार पर हैं। महिलाएं रोते हुए कहती हैं कि शासन-प्रशासन को पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्थाएं करनी चाहिए थीं। महिमासागर वार्ड में पीएम आवास योजना के तहत बन रही 4 मंजिला इमारत अभी अधूरी है। ठेकेदार काम अधूरा छोड़ कर भाग चुका है, जिससे लोगों को और भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की चुनौती:
एक ओर रेलवे प्रोजेक्ट के तहत विकास कार्य जरूरी हैं, वहीं दूसरी ओर वर्षों से बसे परिवारों को विस्थापित करना एक बड़ी सामाजिक चुनौती बन गया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन प्रभावित परिवारों के लिए क्या ठोस समाधान लेकर आता है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...