24.5 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा, 2008 मुंबई हमलों का है आरोपी…

HomeNationalतहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा, 2008 मुंबई हमलों...

Date:

नई दिल्ली/मुंबई, 10 अप्रैल 2025

2008 के मुंबई आतंकी हमलों में शामिल और वांछित आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और रॉ (RAW) की एक संयुक्त टीम राणा को लेने के लिए अमेरिका पहुंची थी और अब उसे एक विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है। देर रात तक उसके दिल्ली पहुंचने की संभावना है। भारत आने के बाद उसे NIA की कस्टडी में रखा जाएगा।

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राणा की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें उसने भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग की थी। राणा ने याचिका में दावा किया था कि वह पार्किंसन बीमारी से पीड़ित है और भारत भेजे जाने पर उसके साथ अमानवीय व्यवहार हो सकता है। अदालत ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया।

गौरतलब है कि तहव्वुर राणा को 2009 में अमेरिका की एफबीआई ने गिरफ्तार किया था। उसे लश्कर-ए-तैयबा को समर्थन देने का दोषी पाया गया था और तब से वह लॉस एंजिल्स के एक डिटेंशन सेंटर में बंद था।

मुंबई हमला: देश को हिला देने वाला मंजर

26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमला किया था। यह हमला चार दिन तक चला, जिसमें 175 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हुए थे। इस हमले में शामिल डेविड कोलमैन हेडली ने पूछताछ में खुलासा किया था कि तहव्वुर राणा ने उसे भारत आने और हमले की साजिश रचने में मदद की थी।

सरकारी हलचल तेज

राणा के भारत प्रत्यर्पण को लेकर केंद्र सरकार सतर्क है। गृह मंत्रालय में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के बीच बैठक जारी है। यह बैठक इस मामले की संवेदनशीलता और आगे की कार्रवाई को लेकर अहम मानी जा रही है।

ख़बरों से अपडेट रहे,स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के साथ …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

होटल-रेस्तरां में ‘एलपीजी शुल्क’ पर सख्ती, अब मनमानी वसूली नहीं चलेगी…

नई दिल्ली /भारत हाइलाइट सीसीपीए ने “एलपीजी शुल्क”, “गैस...