25.1 C
Raipur
Monday, April 6, 2026

रायपुर रेलवे स्टेशन पर उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक आयोजितयात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने पर हुआ मंथन, सदस्यों ने रखे अहम सुझाव…

HomeChhattisgarhरायपुर रेलवे स्टेशन पर उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक आयोजितयात्रियों की सुविधाएं...

Date:

रायपुर: 08 अप्रैल2025: रायपुर रेलवे स्टेशन में सोमवार शाम 4:30 बजे उपभोक्ता सलाहकार समिति (SRUCC) 2024-25 की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य स्टेशन प्रबंधक श्री आर. पी. मंडल ने की। इस दौरान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, स्टेशन सुपरवाइज़र और समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में समिति के सदस्य श्री विजय पटेल, श्री कांति पटेल, श्री राजेश सिंह, श्री महेन्द्र कुमार बागडोदिया और श्रीमती मंजू विरेन्द्र साहू ने भाग लिया। मुख्य स्टेशन प्रबंधक ने रेलवे द्वारा दी जा रही वर्तमान यात्री सुविधाओं और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की।

बैठक में सदस्यों ने यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। प्रमुख सुझावों में—

🔹 स्टेशन पर गर्मी के मद्देनजर पीने के पानी की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत जताई गई।
🔹 दिव्यांग यात्रियों के लिए बैटरी व्हीकल की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया गया।
🔹 स्टेशन पार्किंग में शेड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई, जिससे यात्रियों को धूप व बारिश से राहत मिल सके।

सभी सुझावों को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई में महिला से मंगलसूत्र छीनने की वारदात, पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई/छत्तीसगढ़ हाइलाइट : सेक्टर-6 ए मार्केट के पास हुई घटना रास्ता...

बिलासपुर: बर्ड फ्लू को लेकर राहत, 41 संदिग्धों की रिपोर्ट आई नेगेटिव…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ ▶ हाइलाइट्स• 41 संदिग्ध लोगों की...