29.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

महापौर मीनल चौबे का औचक निरीक्षण: गार्डन की बदहाली पर ठेकेदार को नोटिस, अधिकारियों को फटकार…

HomeChhattisgarhमहापौर मीनल चौबे का औचक निरीक्षण: गार्डन की बदहाली पर ठेकेदार को...

Date:

रायपुर। शहर की बदहाल गार्डनों को लेकर महापौर मीनल चौबे ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार सुबह वे खुद निरीक्षण के लिए गार्डन पहुंचीं और मौके पर बदहाल स्थिति देखकर नाराजगी जताई। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और ठेकेदार को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा, “जब मैं नेता प्रतिपक्ष थी, तब भी गार्डन का व्यवसायीकरण गलत था, और अब महापौर हूं, तब भी यह गलत ही है। ठेका अपने समय तक रहेगा, लेकिन आगे नहीं बढ़ेगा।”

गार्डन में फैली गंदगी, नशेड़ियों का अड्डा:

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गार्डन में कहीं भी सफाई नहीं थी। न पानी की समुचित व्यवस्था है, न माली तैनात हैं और न ही सुरक्षा गार्ड। शौचालय की हालत इतनी खराब है कि वह बीमारी का केंद्र बन चुका है। इसके साथ ही गार्डन में नशेड़ियों की मौजूदगी से स्थानीय लोग परेशान हैं। महापौर ने निर्देश दिए हैं कि सभी गेटों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं, हरियाली सुनिश्चित की जाए और CCTV कैमरे लगाए जाएं।

लाखों की कमाई, फिर भी मेंटेनेंस शून्य:

बताया जा रहा है कि गार्डन के मेंटेनेंस के नाम पर ठेकेदार दुकानदारों से लाखों रुपए किराया वसूलता रहा है। बीते पांच वर्षों में करोड़ों की कमाई के बावजूद गार्डन की हालत बदतर बनी रही। कहीं कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है, न ही सुरक्षा की व्यवस्था।

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी:

महापौर चौबे ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि तय समय में सुधार नहीं किया गया तो ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरें और भी

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related