29.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद में 6 लड़कियों ने युवती को घर में घुसकर पीटा, iPhone तोड़ा, गहने और कैश लूटे

HomeChhattisgarhबॉयफ्रेंड को लेकर विवाद में 6 लड़कियों ने युवती को घर में...

Date:

रायपुर: 07 अप्रैल 2025

राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ 6 लड़कियों ने एक युवती के साथ जमकर मारपीट की। यह पूरी घटना कथित रूप से ‘बॉयफ्रेंड’ को लेकर हुए विवाद के चलते हुई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी लड़कियां पीड़िता को उसके ही घर में घुसकर पीटती नजर आ रही हैं।

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि युवती को सोफे पर बिठाकर थप्पड़ मारे जा रहे हैं, साथ ही गाली-गलौज की जा रही है। पीड़िता के अनुसार, इस हमले में उसका iPhone तोड़ दिया गया, और वारदात के बाद उसके घर से 5 सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन और करीब ₹30,000 नकद गायब मिले।

घटना के बाद सभी आरोपी लड़कियां अपने मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गई हैं। पीड़िता की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

फिलहाल मामले ने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related