वक्फ (संशोधन) कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट में चुनौती…

HomeNationalवक्फ (संशोधन) कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट में चुनौती...

Date:

नई दिल्ली : 6 अप्रैल 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर शाम वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह विधेयक अब कानून बन गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि, कानून को लागू करने की तारीख की घोषणा सरकार बाद में एक अलग अधिसूचना के जरिए करेगी।

विधेयक पर संसद के दोनों सदनों में लंबी बहस के बाद इसे पारित किया गया। 2 अप्रैल को लोकसभा में 12 घंटे की चर्चा के बाद यह पारित हुआ, जिसमें 288 सांसदों ने समर्थन और 232 ने विरोध में मतदान किया। वहीं, 3 अप्रैल को राज्यसभा में भी गहन चर्चा के बाद विधेयक पारित हुआ, जहां 128 सदस्यों ने समर्थन और 95 ने विरोध में मतदान किया। हालांकि, कानून बनने के तुरंत बाद इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।
कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने अलग-अलग याचिकाएं दाखिल कर कानून को संविधान विरोधी बताया है। याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि यह कानून मुस्लिम समुदाय के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है और भेदभावपूर्ण है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि, “इस कानून का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों में हो रहे पक्षपात, दुरुपयोग और अतिक्रमण को रोकना है। यह कानून पारदर्शिता लाने की दिशा में एक अहम कदम है।”

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस कानून पर क्या रुख अपनाता है और क्या सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे कदम बढ़ाती है।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का...

15 जुलाई तक लॉन्च होगी नई IRCTC वेबसाइट, टिकट बुकिंग होगी और अधिक आसान…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ / नई दिल्ली प्रमुख बिंदु केंद्रीय रेल मंत्री...