(TWS) तेलुगु वेलफेयर सोसायटी रायपुर द्वारा श्रीरामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन…

HomeCHHATTISGARH(TWS) तेलुगु वेलफेयर सोसायटी रायपुर द्वारा श्रीरामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन...

Date:

रायपुर, 5 अप्रैल 2025

तेलुगु वेलफेयर सोसायटी (TWS), रायपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय सार्वजनिक श्री रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 5 और 6 अप्रैल को श्री लक्ष्मी साईं भवन, श्रीनगर रायपुर में संपन्न हो रहा है। सोसायटी के अध्यक्ष श्री टी. गोपी, सचिव श्री के. सत्या बाबु एवं कोषाध्यक्ष श्री एस. दिनकर के नेतृत्व में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शनिवार सुबह हुआ।

पहले दिन के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे राटा संकल्पम से की गई। इसके पश्चात सुबह 10 बजे श्री सीताराम नव कलश स्थापना, अभिषेकम्, नीरांजनम् और मंत्रपुष्पं जैसे धार्मिक अनुष्ठान पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुए।
शाम 4 बजे उत्सव विग्रह आगमन के साथ वर परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात रात्रि 7 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें भक्तिमय गीत, नृत्य और नाटिकाओं ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

महोत्सव का दूसरा दिन यानी 6 अप्रैल 2025 (रविवार) को भी भक्ति और भव्यता से परिपूर्ण रहेगा। सुबह 9 बजे से श्री सीताराम कल्याणम्, हवन एवं श्रीराम पट्टाभिषेकम् जैसे दिव्य आयोजन होंगे। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक भक्तों के लिए महा-प्रसाद (महाभंडारा) का आयोजन किया गया है। शाम 4:30 बजे से श्री हनुमंत सिंधुरार्चना एवं तिरुवीधि महोत्सवम् के बाद शाम 5 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो श्री लक्ष्मी साईं भवन से प्रारंभ होकर श्रीनगर, गोंदवारा, शिवानंद नगर से होती हुई वापस श्रीराम मंदिर पहुंचेगी।

इस दो दिवसीय महोत्सव में न केवल तेलुगु समुदाय, बल्कि रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखने को मिल रही है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित इस पावन अवसर पर सहभागी बनें और प्रभु श्रीराम के कल्याणोत्सव में पुण्य लाभ प्राप्त करें।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: टीवी खरीदने जा रहे दो दोस्तों को हाईवा ने मारी टक्कर, एक की मौत…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेड लाइन्स: पचपेड़ी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने...

कोल लेवी घोटाले में नया मोड़: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल पर ईओडब्ल्यू के बड़े दावे, 17 जुलाई तक रिमांड…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेड लाइन्स: कोल लेवी घोटाले में पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल...