अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: सुरक्षा और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में अहम कदम…

HomeCHHATTISGARHअमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: सुरक्षा और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में...

Date:

रायपुर : 04 अप्रैल 2025

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 और 5 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। इस दौरे को राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक नीतियों को सशक्त बनाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गृहमंत्री 4 अप्रैल की रात 9:30 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 5 अप्रैल को वे सुबह 10:30 बजे रायपुर से नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के लिए रवाना होंगे। दंतेवाड़ा में वे दोपहर 12:30 बजे दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके पश्चात वे 1:30 बजे बस्तर पंडुम कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दोपहर 3:00 बजे से 3:30 बजे तक अमित शाह नक्सल ऑपरेशन से जुड़े कमांडरों से मुलाकात करेंगे और सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे रायपुर लौट आएंगे। रायपुर में शाम 5:20 से 7:20 बजे तक गृहमंत्री पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे। रात 8:00 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इस दौरे को बस्तर अंचल में शांति बहाली, नक्सल उन्मूलन और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...