36.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

सर्जरी के बाद नन्ही सिद्धि पूरी तरह स्वस्थ, आयुष्मान योजना बनी जीवन संवारने वाली संजीवनी…

HomeChhattisgarhसर्जरी के बाद नन्ही सिद्धि पूरी तरह स्वस्थ, आयुष्मान योजना बनी जीवन...

Date:

महासमुंद: 28 मार्च 2025 (sc टीम)

महासमुंद ब्लॉक के ग्राम बरोंडाबाजार में जन्मी नन्ही सिद्धि के जीवन में आयुष्मान भारत योजना संजीवनी बनकर आई। जन्म के बाद ही उसके सिर पर असामान्य सूजन देखी गई, जिससे परिवार चिंतित हो गया। तत्काल चिरायु टीम और स्वास्थ्य विभाग की मदद से उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सर्जरी करने का निर्णय लिया।

सिद्धि न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट और ऑब्स्ट्रक्टिव हाइड्रोसिफ़ेलस जैसी जटिल समस्याओं से ग्रसित थी। डॉक्टरों ने उसके स्कल में स्टंट डालकर सर्जरी की, जो पूरी तरह सफल रही। इस उपचार में 1.50 लाख रुपये का खर्च आया, जिसमें आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि ने परिवार को राहत दी।

सर्जरी के बाद सिद्धि की सेहत में लगातार सुधार हुआ। चिरायु टीम महासमुंद, सीएमएचओ डॉ. कुदेशिया, आरबीएसके कंसल्टेंट अनुपम शर्मा और डॉक्टर अनिरुद्ध कसार की देखरेख में सिद्धि पूरी तरह स्वस्थ हो गई। आज वह हंसती-खेलती अपने परिवार के बीच खुशियों की वजह बनी हुई है।

सिद्धि के माता-पिता ने सरकार और चिकित्सा दल का आभार जताते हुए कहा, “आयुष्मान योजना ने हमें नई उम्मीद और हमारी बेटी को नया जीवन दिया।”

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related