34.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

सी.आई.डी.सी. बैठक: विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता…

HomeChhattisgarhसी.आई.डी.सी. बैठक: विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता और...

Date:

रायपुर: 28 मार्च 2025 (sc टीम)

छत्तीसगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सी.आई.डी.सी.) की 45वीं बैठक आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने की। इस दौरान संचालक मंडल ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनमें विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने की पुष्टि भी शामिल रही।

महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृत:

बैठक में निर्णय लिया गया कि सी.आई.डी.सी. में संविलियित विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को राज्य शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 22%, 20%, 33%, 30%, 42%, 40%, 60% और 53% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा, भविष्य में महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन का अधिकार प्रबंध संचालक को सौंपने का भी निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही, अगस्त 2023 से राज्य शासन के आदेशानुसार गृह भाड़ा भत्ते का लाभ दिए जाने की पुष्टि की गई। बैठक में मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया, जिससे अब यह लाभ कर्मचारियों को जल्द ही मिलने लगेगा।

बैठक में रहे कई अधिकारी उपस्थित:

इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सचिव ऊर्जा विभाग श्री रोहित यादव, सचिव सह आयुक्त परिवहन श्री एस. प्रकाश, सचिव राजस्व विभाग श्री अविनाश चम्पावत, सचिव जल संसाधन विभाग श्री राजेश सुकुमार टोप्पो, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, श्री संजय कुमार ओझा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related