24.5 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

गर्मी में जल संकट से निपटने सरकार सतर्क, जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित…

HomeChhattisgarhगर्मी में जल संकट से निपटने सरकार सतर्क, जिला स्तर पर कंट्रोल...

Date:

धमतरी: 28 मार्च 2025 (संवाददाता)

गर्मी के मौसम में जल संकट की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धमतरी जिले में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश पर यह कंट्रोल रूम ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या के त्वरित समाधान के लिए काम करेगा।

इस कंट्रोल रूम में शिफ्टवार पांच अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जो प्रतिदिन 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिवों से संपर्क करेंगे। वे यह जानकारी लेंगे कि उनके गांवों में पानी की समस्या कैसी है और जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों में कोई अड़चन तो नहीं आ रही। यदि कोई समस्या सामने आती है, तो उसे तुरंत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

24 घंटे के भीतर फिर होगा संपर्क:
कंट्रोल रूम के अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे बाद पुनः ग्राम पंचायतों से संपर्क करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समस्या का समाधान हुआ या नहीं।

मुख्यमंत्री गंभीर, अधिकारियों को दिए निर्देश:
गर्मी में जल संकट को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी विशेष सतर्क हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्देश दिया है कि पानी की समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाए और समय रहते समुचित कदम उठाए जाएं।

टोल-फ्री नंबर से मिलेगी सहायता:
इस कंट्रोल रूम में एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर ग्रामीण अपनी पानी की समस्या दर्ज करा सकते हैं। इससे प्रशासन को तुरंत जानकारी मिलेगी और समाधान की प्रक्रिया तेज होगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related